Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर :-केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इटाढ़ी, चौसा और डुमरांव रघुनाथपुर आर ओ बी पर रेलवे और राज्य सरकार से महत्वपूर्ण बैठक की
इटाढ़ी आर ओ बी के साथ एफ ओ बी भी बनेगा- डुमरांव मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू होगा- अश्विनी चौबे

इटाढ़ी आर ओ बी का नक्शा व डिज़ाइन तैयार, फरवरी 2021 के मध्य में होगा टेंडर-रेलवे

चारो आर ओ बी के अप्रोच रोड का मामला बिहार सरकार के लोक वित्त समिति के पास, इससे अनुमोदित व कैबिनेट से पास होने पर शुरू होगा निर्माण कार्य- अमृतलाल मीणा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज बक्सर लोकसभा अंतर्गत आने वाले इटारसी चौसा डुमराव और रघुनाथपुर आरओबी के निर्माण के संदर्भ में रेलवे और राज्य सरकार के संबंधित विभागों के उच्च पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय अतिथिशाला में की जिसमें इसकी अद्यतन जानकारी ली गई श्री चौबे ने संबंधित पदाधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त डुमराव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण को अति शीघ्र शुरू करने को कहा है।

इटाढ़ी आर ओ बी

इटाढ़ी आर ओ बी के मामले पर आर सी डी के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि “इसके एप्रोच रोड का डीपीआर तैयार है जिसको लोक वित्त समिति में भेजा गया है यहां से अनुमोदित हो जाने पर इसको बिहार कैबिनेट से अनुशंसा के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से पास होने पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम इसके निर्माण का काम शुरू कर देगा।

चौसा, डुमरांव और रघुनाथपुर आर ओ बी के मामले में भी अप्रोच रोड का निर्माण राज्य सरकार को करना है और यह मामला इटाढ़ी आर ओ बी की तरह बिहार सरकार के लोक वित्त समिति के पास विचाराधीन है। यहां से अनुमोदित होकर बिहार कैबिनेट से पास होने पर इसके निर्माण का काम शुरू होगा।”

रेलवे का कहना है कि “इटाढ़ी आर ओ बी का नक्शा और डिजाइन तैयार है। फरवरी 2021 दूसरे सप्ताह तक इसका टेंडर निकलेगा और दूसरे सप्ताह तक इसको अवार्ड कर दिया जाएगा जिसके बाद आरओबी के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

चौसा आर ओ बी मामले में रेलवे का काम पूरा हो चुका है और बिहार सरकार द्वारा इसके अप्रोच रोड बनाने के काम मे विलंब हो रहा है।”

श्री चौबे ने इटाढ़ी आर ओ बी के साथ एक एफ ओ बी. भी बनाने की बात वही जिसको रेलवे के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया और कहा कि इसका टेंडर भी आर ओ बी के साथ कर दिया जाएगा।

डुमराव मेडिकल कॉलेज

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने डुमराव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण के बारे में पूरी जानकारी मांगी। इस मामले में बी एम एस आई एल के जी एम संजीव रंजन ने प्लानिंग, नक्सा आदि की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण इसके निर्माण करने वाली कंपनी के साथ कुछ मामले अदालत में रहने के कारण निर्माण अभी रुका हुआ है एक बार अदालत से मामले का निष्पादन हो जाने के बाद डुमराव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण का काम फिर से शुरू हो जाएगा।

दिनारा, कैमूर सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारू बनाने की हिदायत

श्री चौबे ने बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति को निर्देश दिया कि दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी और लोगों की ज्यादा आने से काम सुचारू नहीं हो रहा है जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अतिरिक्त चिकित्सक तथा चिकित्सा कर्मियों को यहां लगाया जाए। उन्होंने कैमूर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बक्सर और आसपास के क्षेत्रों में सभी प्राथमिक केंद्रों को सुधारने और नए हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर बनाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के साथ बैठक में आरसीडी के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, संयुक्त सचिव और मुख्य अभियंता डॉ आलोक कुमार, पूर्व मध्य रेलवे के उप प्रमुख अभियंता आदित्य प्रकाश, पूर्व मध्य रेलवे के के उच्च अधिकारी मुकेश कुमार बेहरा, दानापुर मंडल के एडीआरएम महेश कुमार राय, राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, बी एम एस आई एल के प्रबंध निदेशक प्रदीप झा सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!