Wed. Oct 28th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र में रेल परिचालन की सुविधा में बढ़ोतरी की जा रही है। इससे रेल से यात्रा करने वाले बक्सरवासियों को काफी सहूलियत होगी। टाटानगर बक्सर का परिचालन शुरू कर दिया गया है। वंदे भारत के रूप में भी बक्सर वासियों को महत्वपूर्ण ट्रेन की सौगात मिली है। पटना से लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसका ट्रायल सफल रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने शुक्रवार की देर रात टाटानगर से बक्सर पहुंची ट्रेन का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई मूलभूत सुविधाएं रेल यात्रियों को मिलेगी। इसका प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!