
भारत के लिए ऐतिहासिक दिन: अश्विनी चौबे
- ट्वीट कर देशवासियों सहित वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों फ्रंटलाइन वारियर्स को बधाई दी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध सफलतापूर्वक जंग में बड़ी उपलब्धी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। जिसका इंतजार सभी देशवासियों को था। आज वह इंतजार खत्म हो गया है।
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया’ (DCGI) ने कोवैक्सीन व कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों, वैज्ञानिकों स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बधाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने अपने ट्वीट में कहा कि
” ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोवैक्सीन व कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध सफलतापूर्वक जंग में यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारत कोरोना मुक्त होगा। वैज्ञानिकों-स्वास्थ्य कर्मियों सहित संपूर्ण देशवासियों को बधाई।”
कोरोना वैक्सीनेशन से पहले शनिवार को पूरे देश के 125 ज़िलों के 286 सेशन साइटों पर ड्राई रन हुआ। एक लाख से ज़्यादा वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया गया। कोविन ऐप पर 75 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसका उद्देश्य टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेना था। यह ड्राई रन सफल रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों वैक्सीन भारत में ही तैयार हुए हैं। कोविड-19 के लिए भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट के टीके कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए विशेषज्ञों के पैनल ने सिफ़ारिश की है। वैक्सीनेशन में भारत का व्यापक अनुभव है। कोरोना के वैक्सीनेशन के दौरान इस अनुभव का लाभ मिलेगा। 2021 हेल्थ सॉल्यूशन का साल है। इसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।