Mon. Apr 20th, 2026

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 01 अक्टूबर 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज दिनांक 01 अक्टूबर 2022 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिले के वरिष्ठ/वृद्धजन यथा 100 वर्ष से उपर के वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उपलब्घ कराये गये संदेश पत्र को वृद्धजन मतदाताओं को देकर सम्मानित करते हुए सतायु मतदाताओं के उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!