Tue. Oct 27th, 2026

(बिहार तेज न्यूज़ बक्सर)- : परिवर्तन की आंधी में इस बार 19 पंचायतों में केवल 4 मुखिया को छोड़कर बाकी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब नहीं रहे. कहा जा रहा है कि इस बार के जो आंकड़े आए हैं वह पंचायत में जीते हुए जनप्रतिनिधियों की मनमानी तथा विकास कार्यों की धीमी गति के कारण देखने को मिले हैं. समहुता पंचायत में कांटे की टक्कर में निकटतम प्रतिद्वंदी फूल कुमारी को हराकर पुरानी मुखिया रुबाना परवीन विजयी रही उन्होंने केवल 5 मतों के अंतर से फूल कुमारी को हराया. फूल कुमारी को 1360 जबकि रुबाना परवीन को 1365 मत मिले हैं. यह परिणाम री-काउंटिंग के बाद मिला है.

राजपुर की प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मंजू बाला के मुताबिक बारुपुर में लीलावती देवी, मंगरांव में आनंद प्रकाश सिंह, नागपुर में शैलेंद्र सिंह, खीरी में इंद्रावती देवी, अकबरपुर में चिंता देवी, तियरा में उषा देवी, राजपुर में अनिल सिंह हेठुआ में ललन रजक (पुराने मुखिया) देवढ़िया में कुमारी पूजा, हरपुर में पूनम देवी राय, बन्नी में रेहाना खातून (पुरानी मुखिया), खरहना में जगलाल चौधरी, धनसोई में तुलसी साह समहुता में रुबाना परवीन(पुरानी मुखिया) मटकीपुर में अमृता देवी(पुरानी मुखिया) रसेन अजय कुमार राम, दुल्फा मंजू देवी, कैथहर कला चंदा देवी, सिकठी अनिल चौधरी ने जीतआ दर्ज की है.

जिप सदस्य की तीनों सीटों पर नए चेहरें :

अबकी बार राजपुर के पश्चिमी मध्य तथा पूर्वी तीनों जिला परिषद सदस्य को करारी शिकस्त मिली है तथा नए चेहरे सामने आए हैं. राजपुर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य रही सत्येंद्र चौबे की पत्नी प्रियंका देवी चुनाव हार गई हैं उनके स्थान पर नीलम देवी निर्वाचित हुई हैं जबकि, राजपुर मध्य से दो बार जिला परिषद सदस्य रही मनोज सिंह की पत्नी सविता देवी को हार का मुंह देखना पड़ा है. यहां से गायत्री देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं. राजपुर पूर्वी से दो बार जिला परिषद सदस्य रहे अरविंद सिंह की पत्नी लालसा देवी की पराजय के बाद मौली देवी को निर्वाचित घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!