Sat. Jun 6th, 2026

जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 बक्सर जिला अंतर्गत हो रहे विभिन्न मतदान केंद्रों मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।*

आज प्रातः जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में अवस्थित जिला नियंत्रण कक्ष में वेबकास्टिंग के माध्यम से चल रहे विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय इटाढ़ी, प्राथमिक विद्यालय सरसती एवं जिले में बने तीन आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित मतदान कर्मियो एवं पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 बक्सर जिला अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र नगर परिषद डुमरांव एवं नगर पंचायत इटाढ़ी का मतदान प्रतिशत:-
अपराहन 05:00 बजे का रिपोर्ट
इटाढ़ी
पुरुष मतदान का प्रतिशत :- 80.06%
महिला मतदान का प्रतिशत :- 75.90%
मतदान का कुल प्रतिशत :- 78.05%
डुमराव
पुरुष मतदान का प्रतिशत :- 60.5%
महिला मतदान का प्रतिशत :- 58.7%
मतदान का कुल प्रतिशत :- 59.6%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!