Sat. Jun 6th, 2026

भागलपुर से खगड़िया जाने वाली नवनिर्मित पुल गिरना बिहार सरकार की नाकामियों को उजागर करती है। ब्लैक लिस्टेड कम्पनियों को टेंडर दे कर राज्य की सम्पत्ति को वारा न्यारा का यह अनोखा खेल समझ से परे है।साथ ही सुबे में बढ़ते अपराध और शराब बंदी के नाम पर लोगों के साथ किये जा रहे कारनामे के बिरूद्ध आज बीर कुंवर सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्य किया।साथ ही कुर्सी कुमार को कुर्सी छोड़ने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भोला सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, मिठाई सिंह, महामंत्री निर्भय राय,पूनम रविदास, संत सिंह,श्रीमन तिवारी, अनिल पांडे,अजय तिवारी,धनजी पांडेय,सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय,शिला त्रिवेदी, साबित रोहतास्वी, रिंक सिंह, हीरामन पासवान, सुनील कुमार,भरत प्रधान,अभिनन्दन सिंह, बिमलेश सिंह आदी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!