Tue. Aug 4th, 2026

सम्मान समारोह सह जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे का पदभार ग्रहण समारोह दिन में 12:30 जिला कांग्रेस कार्यालय महावीर स्थान मेन रोड बक्सर में होगा । इसके पूर्व डॉ मनोज पाण्डेय पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर स्टेशन उतरेंगे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान करते हुए काफिले के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय महावीर स्थान मेन रोड बक्सर लेकर पहुंचेंगे । इस कार्यक्रम में माननीय बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष संतोष पाठक, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक पूर्व, विधायक हृदय नारायण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा जिले के सभी पुराने कांग्रेस के सम्मानित सदस्य विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे जिन्हें जिला कांग्रेस परिवार की तरफ से सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय द्वारा दिया गया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!