Sat. Sep 12th, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व अपार सफलता के बाद कल दिनांक 20.02.25 को रामलीला मैदान में 27 वर्षों के बाद फिर से माननीय नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण हुआ।जिससे पुरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।इसी खुशनुमा माहौल से सराबोर बक्सर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक बक्सर पर विजयोत्सव कार्यक्रम को मुर्त रूप दिया। विजयोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाया तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए अपने सम्बोधन में कहा की देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के प्रतिक के रूप में दिल्ली जो देश की राजधानी है उसकी बागडोर एक महिला रेखा गुप्ता के हाथों में सौपना मोदी जी के अटल संदेश और अटल विश्वास को परिभाषित करता है। साथ ही साथ बक्सर के धरौली निवासी हम लोगों के बीच के रहने वाले डाॅ. पंकज सिंह दिल्ली में विधायक बनें और आज दिल्ली मंत्रिमंडल में बिहार के बक्सर को स्थान दिया है।जिसके चलते हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी आभार प्रकट करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं,और साथ ही साथ दिल्ली की जनता और माताओं बहनों का भी धन्यवाद करता हुं जिन्होंने एक ठगी करने वाला,फर्जिवाडा करने वाला और जनता झुठ बोलने वाले की पहचान कर दिल्ली की सता से बेदखल करने का नेक काम किया।यहां पर बड़ी संख्या में जो भी बक्सर भाजपा की महिला मातृ शक्ति उपस्थित हैं माननीय मोदी जी को धन्यवाद और शुभकामना दे रहीं हैं। नारी शक्ति को जो सम्मान नरेंद्र मोदी जी ने दिया है, हमें पूर्ण विश्वास है की इसकी झलक आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में आपको देखने को मिलेगी।

विजयोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह, प्रदीप दुबे, अनिल पांडेय,पूनम रविदास, निर्भय राय, राजेश सिन्हा,तेज प्रताप सिंह, सिद्धनाथ सिंह,धनंजय राय, विनोद राय, मिठाई सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी,कंचन देवी,चन्दा पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी,शिला त्रिवेदी, सौरभ तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय,दीपक पांडेय,सोनु राय,अजय भट्ट, आशानन्द सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!