दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने पर अधिवक्ताओं ने खेली होली
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिल्ली में श्रीराम मय होने एवं भाजपा की सरकार बनने तथा मुख्यमंत्री के पद पर श्रीमती रेखा गुप्ता को उपमुख्यमंत्री के पद पर प्रवेश वर्मा को शपथ लेने के पश्चात विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट बक्सर के प्रांगण में एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली खेलते हुए खुशी का इजहार किया
खुशी का इज़हार करने के क्रम में संयोजक श्रीवास्तव ने कहा की केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि शंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ के मौजूदगी में दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक के सीट से जीतने वाली रेखा गुप्ता पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थी तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी है जिनका पढ़ाई लिखाई दिल्ली में ही हुई है तथा नेता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं इसलिए पूरे अधिवक्ता समाज में उनके सीएम पद पर शपथ लेने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वरीय अधिवक्ता केदार नाथ तिवारी,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पाठक शशी भूषण राय राजीव भगत मो० अजहर भाजपा नेता मदन दुबे संजय पाण्डेय, विजयेन्द्र नारायण चौबे लवकेश मिश्रा के अलावे कई दर्जन अधिवक्ता उपस्थित रहे।