Fri. Apr 24th, 2026

पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य अव्यवों पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-कार्यशाला का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर समाहरणालय अवस्थित सभागार में किया गया।* *सक्षम बिहार स्वावलंबी बिहार के अंतर्गत सात निश्चय 2 में लक्षित स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण (2021-22 से 2024-25) में बक्सर जिले के सभी ग्राम पंचायतों द्वारा खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व तथा चरणबद्ध तरीके से चयनित सभी ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन बनाया गया है। जिससे जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव की परिकल्पना को साकार किया जा सके। प्रथम चरण में बक्सर जिला अंतर्गत 47 ग्राम पंचायत को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को क्रियान्वित किया जाना है। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपरोक्त योजना के संबंध में पंचायत स्तर पर बैठक करने और कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया।**जिला स्तर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, निदेशक डी0आर0डी0ए0, जिला समन्वयक (SBM-G), जिला सलाहकार (CB&IEC), सलाहकार SLEM, जिला सलाहकार (MLE&MIS), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!