ज्योतिष पीठ शंकराचार्य अवि मुक्तेश्ववरानंद सरस्वती जी के अगुवाई में बीते दिन अयोध्या से देशव्यापी गो – ध्वज स्थापना यात्रा की शुरुआत के तीसरे दिन बक्सर जिले के नया भोजपुर माननीय समाजसेवी संतोष पाठक जी के गांव गौशाला आश्रम पर पहुंचकर गौ माता के चरणों में नतमस्तक हुए एवं केला फल गुड अपने हाथों से खिलाएं
उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि गो हत्या बंद के समर्थन में निकाली है यात्रा शंकराचार्य स्वामी जी ने बताया कि इस देशव्यापी यात्रा का दिन अयोध्या मे जनमानस ने जितना बढ़-चलकर हिस्सा लिया है।
उससे अधिक आज बक्सर की धरती पर लोगों ने भाग लिया है समाजसेवी संतोष पाठक जी के अनुरोध पर आश्वासन दिए की 7 दिन का यात्रा बक्सर में होगी एवं पूर्ण रूप से हम यहां कार्यक्रम करवाएंगे शंकराचार्य ने कहा कि हमारे देश में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमारा देश में गाय की दूसरा सबसे बड़ा दुनिया का निर्यातक बन बैठा है हम चाहेंगे कि केंद्र में बैठी हुई सरकार इन बातों को ध्यान पूर्वक सुने एवं धर्म के सम्मान में गायों की हत्या पर रोक लगाई हमारी यात्रा देश के विभिन्न गांव कशबो अंचलों एवं जिले से होते हुए कई राज्यों से होते हुए पूरे देश में गुजरेगी शंकराचार्य जी ने कहा कि अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम राम की जन्मस्थली से आज हम बक्सर की भगवान पुरुषोत्तम राम की शिक्षस्थली पर पहुंच गए
बक्सर रात्रि में पहुंचने पर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में स्वामी जी का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया डॉ पांडे ने कहा कि आज हम सब बक्सर वासी धन्य हो गए ऐसे भगवान रूपी महात्मा का चरण हमारे यहां पहुंच गया एवं दर्शन मिला स्वामी जी से अनुरोध किया कि आगे भी हम सबों पर कृपा बनाए रखिएगा डॉ पांडे ने प्रेस को बताया कि बक्सर पहुंचने एवं बक्सर जिला छोड़ने तक स्वामी जी के उद्देश्य के साथ हम सभी डटे रहे।।
माननीय संतोष पाठक जी के अनुरोध पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि स्वामी जी आप आगे प्रोग्राम बनाकर 7 दिनों के लिए बक्सर में आई सदर विधायक का अनुरोध पर स्वामी जी ने आश्वासन दिया कि जरूर हम इस तरह का प्रोग्राम बनाएंगे
शंकराचार्य जी के साथ मुकुंदानंद जी अरुण दुबे जी सहित दर्जनों संत महात्मा ने नया भोजपुर गौशाला आश्रम पर पहुंचे
उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम में भोला यादव ,भोला ओझा ,पंकज उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय ,उत्तम यादव ,अजय यादव, बबलू पांडे ,दीपक पांडे , राम जी तिवारी मुखिया , विनोद राय, भरत शर्मा व्यास ,धनंजय पांडे वार्ड पार्षद ,डॉ सुनील ,सुभाष सिंह, सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर जयकारा के घोष से स्वागत अभिनंदन किया ।