Fri. Apr 17th, 2026

प्रभारी पदाधिकारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा दिनांक 24.03.2026 को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

कम्पनी का नाम MARELLI MOTHERS ON AUTO SYSTEM PVT.LTD, पद का नाम MACHINE OPERATING, पदों की संख्या 200, वेतन 13000, उम्र सीमा 18-30, योग्यता 10, 12, & ITI (Ayy Trade), कार्यस्थल GUJARAT एवं अभियुक्ति ONLY FOR MALE

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।

नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह विशेष जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!