Wed. Apr 22nd, 2026

*मकर संक्रांति महोत्सव–2025 बक्सर*

*मकर संक्रांति, भारतीय संस्कृति का एक पवित्र और प्रमुख त्योहार पूरे देश में 14 जनवरी 2025 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। इसे फसल कटाई का उत्सव भी माना जाता है, जो समृद्धि, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है।*

*इस वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा बक्सर जिला में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी 2025 को सिपाही घाट, बक्सर में किया जाएगा। जिसमें फ्रेंडली पतंगबाजी के साथ-साथ जीविका एवं अन्य विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा।*

*महोत्सव में खेल-कूद एवं मनोरंजन संबंधी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।*

*मकर संक्रांति एकता, सद्भाव और खुशी का पर्व है। जिला प्रशासन सभी बक्सर जिले वासियों से अपील करता हैं कि इस त्योहार बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं त्यौहार को शांति, प्रेम और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूकता के साथ मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!