Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु बैठक आहूत की गई।**जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निम्न निर्देश दिए गए।**1. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी महादलित टोला में झंडोत्तोलन के पहले वहां के विकास मित्रों के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाए।*========================================*कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि पार्क एवं किला मैदान की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेंगे।*========================================*कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष झांकी प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित रखा जाएगा।*=======================================*2. जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों को ई कार्ड के माध्यम से बुलाया जाएगा।*=======================================*झंडोत्तोलन स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल टीम जिसमे चिकित्सक, एंबुलेंस एवं आवश्यक मात्रा में दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को करने का निर्देश दिया गया।*=======================================*3. जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष खेल का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष प्रभातफेरी का आयोजन नहीं किया जाएगा।*=======================================*बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!