Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में अवस्थित सीटी स्कैन का उद्घाटन किया गया।**1. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि सीटी स्कैन के लिए रेट के चार्ट को अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में छपवा कर दीवारों पर लगाना सुनिश्चित करेंगे।**2. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि सीटी स्कैन के लिए रेट के चार्ट को सदर अस्पताल बक्सर परिसर में सभी जगहों पर लगाना सुनिश्चित करेंगे।**3. जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाली महिला पेशेंट के लिए महिला एएनएम की सीटी स्कैन कराने के लिए प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सीटी स्कैन निर्धारित दर पर ही हो अतिरिक्त मूल्य नहीं लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!