
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर, चौसा रोड में निर्माण कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।
1. जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशन में Larsen & Doubro के CSR Initiative के तहत निर्माण कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में प्रारंभ किया गया।
2. जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि L&T का अपने तरह का अनूठा प्रयास है। जिसमें बक्सर के युवा वर्ग को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण थ्योरिटिकल के साथ प्रैक्टिकल भी होगा।
3. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि यह बक्सर के युवा वर्ग के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां पर युवा वर्ग तीन माह का प्रशिक्षण, जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो भविष्य में रोजगार का साधन बनेगा।
4. जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु को इंडस्ट्रियल टूर का भी प्रोग्राम सम्मिलित करने को L&T से कहा।
5. इस प्रशिक्षण में एडमिशन पहले आवो पहले पाओ, के आधार पर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एडमिशन के लिए संपर्क मोबाइल नंबर निम्न है: -राजेश सिंह अशोक कुमार , राम नारायण साहू । प्रथम बैच में 36 लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए रजिस्टर्ड किया गया है। शटरिंग:-15, बार बेंडिंग:-10, मेस बरी:-11।
6. प्रशिक्षण का विवरण:-
i. पाठ्यक्रम:- फार्म वर्क (शटरिंग का काम)
ii. बार बेंडिंग (सरिया संबंधित काम)
iii. मेस बरी (भवन मिस्त्री संबंधित काम)
iv. प्रशिक्षण अवधि 3 माह
v. शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 से 12
vi. आयु सीमा 18 से 34 वर्ष
7. L&T पावर हेड एचआर श्री मानाबेंद्रा मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में अनुभवी प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रैक्टिकल अनुभव भी दिया जाएगा जिससे बक्सर के युवा वर्ग को रोजगार प्राप्त हो सके। यह L&T का तीसरा कौशल प्रशिक्षण केंद्र है।
8. जिला पदाधिकारी महोदय ने और नए ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए L&T को कहा। साथ ही नए रोजगार के अवसर में बक्सर के युवा वर्ग के भागीदारी को बढ़ाने के लिए कहा।
9. अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि यह L&T का यह प्रयास सामाजिक और आर्थिक उत्थान की तरफ ले जाने वाला है जिससे युवा वर्ग को रोजगार के नए साधन उपलब्ध हो सकेंगे।
*10. कार्यक्रम का संचालन श्री आनंदा चटर्जी पीडी L&T पॉवर के द्वारा किया गया।