Mon. Apr 20th, 2026

आज दिनांक 12 जनवरी 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम चरण के टीकाकरण से संबंधित की जा रही आवश्यक तैयारियों की जानकारी मीडिया कर्मियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी मीडिया कर्मियों को जिला पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है प्रथम चरण में सभी तरह के चिकित्सकीय सेवा से जुड़े हुए कर्मियों एवं चिकित्सकों को टीका दिया जाएगा टीकाकरण के पश्चात होने वाले किसी भी तरह की भ्रांति का निवारण सिविल सर्जन करेंगे उन्होंने मीडियाकर्मियों से अनुरोध भी किया कि टीकाकरण से संबंधित किसी भी तरह के भ्रामक समाचार के प्रसारण से परहेज करें समाचार के प्रसारण के पूर्व उसकी सत्यता से वह पूरी तरह अवगत होने के लिए संबंधित पदाधिकारी चिकित्सक अथवा सिविल सर्जन से संपर्क कर इस संबंध में पूरी तरह आश्वस्त होकर ही समाचार का प्रसारण करें टीकाकरण के संबंध में अनावश्यक नकारात्मक समाचारों की वजह से बेवजह ही लोगों में संशय का भाव उत्पन्न हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!