Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में चौसा प्लांट निर्माण के संबंध में किसान के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता की गई।*

*उक्त बैठक लगभग 2:30 घंटे तक चली। जिसमें जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जिला प्रशासन अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सभी तरह का आवश्यक सहयोग कर रहा है और करेगा।*

*उक्त के संबंध में विदित हो कि अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है। जिसकी आगामी बैठक 19 अक्टूबर 2023 को निर्धारित है। उसमें संबंधित किसान संगठनों के प्रतिनिधि एवं हितधारक अपनी बातों को रख सकते हैं और उनकी बातों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।*

*चौसा पावर प्लांट के संबंध में प्रदर्शनकारियो द्वारा कार्य में बाधित करने का संज्ञान माननीय हाई कोर्ट पटना ने भी लिया है। जिसकी सुनवाई 17 अक्टूबर 2023 को निर्धारित है।*

*बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित किसान संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!