Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जनप्रतिनिधिगणों से वार्ता कर जिले में कोविड-19 संक्रमण के अद्यतन स्थिति की जानकारी देने के साथ-साथ संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु किए जा रहे प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई। बताया गया कि संक्रमण के द्वितीय चरण में प्रथम व्यक्ति 19 मार्च को संक्रमित पाया गया। तब से लेकर 11 अप्रैल 2021 तक कुल 196 व्यक्तियों के संक्रमित होने की सूचना है। जिनमें से 26 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुके है। कुल 36 व्यक्तियों को स्टेशन पर किये गये जाँच के द्वारा संक्रमित पाया गया। इनमें मुख्यतः महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य से आने वाले यात्री शामिल हैं। तीन दिल्ली एवं एन0सी0आर0 से आने वाले यात्री है।* 133 व्यक्ति जिले के विभिन्न अस्पतालों में जाँच के क्रम में संक्रमित पाए गए। अन्य जगहों से 27 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। विभिन्न आयुवर्ग में संक्रमितों की संख्या की जानकारी देते हुए बताया गया कि 0 वर्ष से 09 वर्ष आयुवर्ग में 01 व्यक्ति संक्रमित, 10 वर्ष से 19 वर्ष आयुवर्ग में 15 व्यक्ति संक्रमित, 20 वर्ष से 29 वर्ष आयुवर्ग में 67 व्यक्ति संक्रमित, 30 वर्ष से 39 वर्ष आयुवर्ग में 36 व्यक्ति संक्रमित, 40 वर्ष से 49 वर्ष आयुवर्ग में 22 व्यक्ति संक्रमित, 50 वर्ष से 59 वर्ष आयुवर्ग में 29 व्यक्ति संक्रमित एवं 60 वर्ष से 69 वर्ष आयुवर्ग में 26 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। रेलवे स्टेशन पर चौबीसों घंटे जाँच हेतु चार मेडिकल टीमों के प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी गई। प्रत्येक दिन औसतन स्टेशन पर 800 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जाने की जानकारी दी गई। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किये जाने की जानकारी दी गई।


*जनप्रतिनिधियों में बक्सर सदर के माननीय विधायक श्री संजय कुमार तिवारी ने बस स्टैण्ड में भी कोरोना टेस्ट किए जाने का सुझाव दिया। जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने तुरंत अपनी सहमति देते हुए तत्काल बस स्टैण्ड में भी कोरोना टेस्टिंग प्रारम्भ करवाने का निदेश उपस्थित सिविल सर्जन को दिया। राजपुर के माननीय विधायक श्री विश्वनाथ राम ने प्रखण्ड के स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पहले कोरोना टेस्ट करवाने का सुझाव दिया। इस पर भी जिला पदाधिकारी महोदय ने अपनी सहमति देते हुए सिविल सर्जन को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कुल 500 बेड का कोविड अस्पताल जिले में तैयार है। कुल 50 बेड पर ऑक्सीजन देने की भी व्यवस्था है। इसमें जी0एन0एम0 पारा मेडिकल में 200 बेड एवं डुमराँव डायट में 300 बेड की व्यवस्था है। अन्य सुझावों में बाजारों में भीड़ कम करने एवं मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेसिंग मेटेंन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सख्ती के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!