Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में डुमराव अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति, भूमि विवाद, नल- जल, नाली- गली योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न निश्चित रूप से पहुंचे इसकी व्यवस्था सर्वप्रथम सुनिश्चित की जाए राशन कार्ड की जांच लगातार करते रहने का सख्त निर्देश दिया गया ताकि अयोग्य परिवार का राशन कार्ड निरस्त किया जा सके एवं वास्तविक रुप से गरीब परिवार को मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिल सके राशन कार्ड धारियों की संख्या प्रत्येक जन वितरण प्रणाली दुकानों में समानुपातिक ढंग से हो इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया प्रत्येक शनिवार को सभी अंचलों के सभी थानों में भूमि विवाद कैंप निश्चित रूप से लगाने का निर्देश दिया गया एक अंचल में एक से अधिक थानों में भूमि विवाद कैंप लगाने की स्थिति में अंचलाधिकारी अपने अतिरिक्त अपने अधीनस्थ कर्मियों को संबंधित थानों में प्रतिनियुक्त करेंगे इसके लिए एक महीना का अग्रिम कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया गया शनिवार को आयोजित भूमि विवाद कैंप में संबंधित अंचल के चौकीदारों की उपस्थिति को अनिवार्य बना दिया गया चौकीदारों के द्वारा गांवों में भूमि विवाद की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया नल जल एवं नाली गली योजनाओं की समीक्षा के क्रम में अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया एवं इस योजना से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया वैक्सीनेशन के पंचायत वार स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया जिसमें 18 वर्ष आयु एवं 42 वर्ष आयु ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन की स्थिति की जांच की जाएगी ताकि शत-प्रतिशत पंचायत शत प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा सके बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, भूमि उप समाहर्ता डुमराव एवं डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,मार्केटिंग ऑफिसर एवं संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!