Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वधान में संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।*

जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां उपस्थित सभी युवकों से अपील किया कि वे सरकारी नौकरी या बेहतर रोजगार के इच्छुक हो फिर भी मेला में आई हुई कंपनियों के माध्यम से रोजगार प्रारंभ कर अन्य विकल्पों को तलाश कर सकते हैं।

मेला में कुल 24 निजी क्षेत्र के कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल रिक्तियां 1000 दर्शाई गई। इसके अलावा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु चार स्टॉल लगाए गए थे जिनमें जीविका, डीआरसीसी, RSETI, प्रमुख थे।

मेले में सूचना मिलने तक कुल 1143 युवक-युक्तियां उपस्थित हुए। मेले में अब तक कुल 881 बायोडाटा प्राप्त हुए हैं जिसमें स्थल पर 136 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 151 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया।

*कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!