
जिला दण्डाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने छठ पर्व 2020 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्तादेश जारी कर दिया है। कुल 93 को-ऑर्डिनेटरों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल कुल 12 फत्ज् के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा घाटों के सम्पर्क पथ सुरक्षा हेतु 17 को-ऑर्डिनेटर के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा गंगा नदी में गश्ती हुतु 07 दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा डी0 आर0 सी0 सी0 में संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। जिला दण्डाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन मे कहा कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा बरकरार है, अतएवं सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी छठ व्रतियों, उनके परिजनों, श्रद्वालुओं को लगागार कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेशिंग बनाए रखने का संदेश देगे। जिला दण्डाधिकारी महोदय ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए घाटों पर लगातार कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा के नियमों के अनुपालन हेतु उद्घोषणा करवाने का भी निदेश दिया। बैरिकेटिंग मजबूती से करने तथा उसपर लाल झंडा लगाने को भी कहा गया। घाटों पर सेनिटाइजेशन की व्यवस्था नगर परिषद् एवं पंचायती निकायों के द्वारा कराई जाएगी। शहरों में भारी वाहनों के परिचालन पर पर्व के दौरान पूर्णतः रोक रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपना-अपना दायित्व पूरी सूझ-बूझ एवं तत्परता से निभाने का निदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को दिए। भीड़-भाड़ वाले घाटों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाया जाएगा। आवश्कतानुसार वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी। घाटों पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था रहेगी। संयुक्त संबांधन में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।