
आज दिनांक 16 मई 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर ने आपदा प्रबंधन विभाग बक्सर के द्वारा लॉकडाउन के दौरान निराश्रित गरीब ,असहाय लोगों के दिन एवं रात के निशुल्क भोजन हेतु सामुदायिक रसोई जो रेन बसेरा बक्सर किला मैदान, बुनियादी स्कूल बक्सर एवं प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव में चलाया जा रहा है का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने पौष्टिक एवं ताजा भोजन के साथ परिसर के साफ सफाई के साथ रसोइयों को साफ सफाई एवं मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग करने का प्रयोग करने हेतु निर्देश दिया