
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दिये गये निदेश के आलोक में वर्तमान खरीफ मौसम के मुख्य समय में किसानों के द्वारा यूरिया की माँग चरम पर होने की स्थिति में जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से करने एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला स्तर पर संयुक्त कृषि कार्यालय, बक्सर में श्री गिरीराज कुमार सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) बक्सर के नियंत्रण में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष मो0 नम्बर 7739724622 पर कार्यरत रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम में संधारित शिकायत पंजी में उर्वरक से शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के सहायता हेतु श्री राकेश कुमार, सहायक (जिला कृषि कार्यालय, बक्सर) एवं श्री हरि कृष्णा सिंह, परिचारी (जिला कृषि कार्यालय, बक्सर) को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है। अतः निदेशानुसार नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आदेश दिया जाता है कि वे जिला को प्राप्त उर्वरकों की बिक्री उचित मूल्य पर किये जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों के अलावा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त होने पर उसे शिकायत पंजी में अंकित कराकर शिकायतकर्ताओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।