Tue. Apr 21st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जिला स्तरीय जनता दरबार समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जनता दरबार में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 45 राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित, 05 जिला अभिकरण ग्रामीण विकास, 05 जिला पंचायत शाखा, 05 जिला शिक्षा कार्यालय, 05 विद्युत शाखा, 05 जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस, 02 आपदा शाखा एवं 25 अन्य विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लिया एवं प्रत्येक आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुकूल समयबद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर,वरीय उप समाहर्ता बक्सर, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जनता दरबार में आए हुए आवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!