Sun. Apr 19th, 2026

माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार श्री अश्विनी कुमार चौबे को 5 सूत्री मांग पत्र समर्पित करते हुए डॉ मनोज कुमार यादव अधिवक्ता संयोजक यात्री संघर्ष मोर्चा चौसा के तरफ से दिया गया जिसमें कहा गया कि कोरोना काल में बंद पड़े फरक्का एक्सप्रेस एवं पटना कुर्ला एक्सप्रेस पूर्व के तरह चलाया जाए एवं अपर इंडिया एक्सप्रेस हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को चलाया जाए ताकि चौसा के लोगों को आने जाने में जो कठिनाई हो रही है उसे सरकार की तरफ से दूर किया जाए ताकि लोगों को कहीं भी आने-जाने में तकलीफ का सामना ना करना पड़े एवं महिला तथा पुरुष के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय चौसा रेलवे स्टेशन पर बनाया जाए साथी ही स्टेशन पर आरक्षण केंद्र की भी व्यवस्था की जाए एवं श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए साथी ही वाराणसी पटना तक तीसरी लाइन की व्यवस्था की जाए एवं चौसा ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए जल्द से जल्द क्योंकि लोगों को जाने में काफी कठिनाई हो रही है क्योंकि बार-बार गेट बंद होने से भारी जाम की समस्या से चौसा वासियों को जूझना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!