
समृद्ध बेस्टविन माइक्रोफाइनेंस का मनाया गया प्रथम वर्षगांठ समृद्ध बेस्ट विन माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन का बक्सर शाखा का प्रथम वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर डीएमडी अमरेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को माइक्रो ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक समृद्धि करना है।जो भी बक्सर के छोटे व्यवसायी एवं जरुरतमंद व्यक्ति जिन्हें कोई भी बैंक ऋण नहीं देता है, उन्हें हमारे शाखा में आसानी से लोन मिल सकता है। इसके साथ ही साधारण परिवार से कम पढ़े लिखे युवा भी जुड़ कर अपनी बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति बेरोजगार एवं कोई भी व्यवसायी आर्थिक को लेकर चिंतित नहीं हो,इसी मिशन के साथ समृद्ध बेस्टविन माइक्रोफाइनेंस बक्सर जिले में कार्य कर रही है। वर्षगांठ के अवसर पर एकदम असहाय महिलाओं को ऊनी वस्त्र भी वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था निदेशक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर प्रमुख आर के पांडेय,फिल्ड के वरिष्ठ कर्मी नीरज,रिकेश, दीपक, अमरेन्द्र पाठक, कंचन देवी,बीना देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।