Sat. Jun 6th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कुलदेवी स्थान पर मत्था टेका,
श्रीलक्ष्मीनारायण कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित हुए

पोखरा का होगा जीर्णोद्धार

कृष्ण बचाव एवं संरक्षण केंद्र का भी किया भ्रमण

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री ने शनिवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नुआंव कुलदेवी स्थान, गर्रा, में माता की मंदिर मत्था टेका, सभी के लिए मंगलकामना की। मंदिर में माँ चंडी की मूर्ति स्थापित की गई है। पूज्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज की उपस्थिति व सानिध्य में श्रीलक्ष्मीनारायण कुंडीय महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसका भी समापन हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने पूज्य श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महायज्ञ के समापन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। स्थानीय विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही डीएफओ व अन्य स्थानीय अधिकारियों के साथ पोखरा का भ्रमण कर उसके सौंदर्यीकरण पर चर्च की। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने जलदाहा मोहनिया कृष्ण मृग बचाव एवं संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया। वहां चल रहे कुंभ कछुआ संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला से भी अवगत हुए। वन के दृष्टिकोण से पर्यटन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!