Thu. Oct 29th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती पर जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं साड़ी का किया वितरणगरीबों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते थे अटल जी: अश्विनी चौबे- रुकनपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी एवं महामना मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में लोगों के बीच साड़ी,कंबल एवं अनाज का किया वितरणकेंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती प्राथमिक विद्यालय रुकनपुरा वार्ड नंबर 3 पटना में दलित एवं महादलितों के बीच मनाया। कार्यक्रम का संयोजन जागो दलित एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जित चौबे ने किया था। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी सदैव गरीबों के कल्याण के लिए तत्पर रहे। उनकी प्राथमिकताओं में गरीबों का कल्याण सर्वोपरि था। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए चल रही है। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच अनाज का भी वितरण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि अटल जी के लिए गरीब, मजदूर वर्ग सदैव प्राथमिकताओं पर रहे, अपने जीवन काल में उन्होंने हमेशा ना सिर्फ इनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई, बल्कि संसद के अंदर और बाहर पैरवी भी करते रहे। राष्ट्र के प्रति सार्थक चिंतन मनन करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के विजय एवं विकास के स्वर थे। स्वर्गीय अटल जी पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने स्व लिखित कविता “हे श्रद्धा के राष्ट्र पुरूष तुमने इस युग को जीत लियातुम थके नहीं, तुम रुके नहीं जीवन के अंतिम राह परतुम अटल रहे, तुम अमर रहेहे क्रांति के अग्रदूतहे शांति के अग्रदूत तूम वीर , धीर,  गंभीर रहेजीवन का अंतिम लक्ष्य लिएराष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नवभारत का संकल्प लिएतुम थके नहीं, तुम रुके नहीं तुम अटल रहे, तुम अमर रहे”।भी सुनाया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बच्चों के बीच फल एवं मिठाइयां वितरित की गई। स्थानीय निवासी राजू मांझी ने बताया कि पिछले 25 सालों से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे का यहां आना हो रहा है। उन्होंने यहां के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथियों उनके प्रयास से कई बार यहां पर मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र सोनू माझी को इंजीनियर बनाने में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे का विशेष योगदान है। उनके प्रयास से किट्स भुनेश्वर में नामांकन एवं पढ़ाई की व्यवस्था हुई थी। इस मौके पर बिहार एवं केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के युवा नेता अर्जित चौबे ने दिया।                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!