कायस्थपरिवार बक्सर के द्वारा एक साथ दो दो महान विभूतियों का जन्मदिन मनाया गया!
आज कायस्थपरिवार बक्सर के बैनर तले साईं किड्स स्कूल बक्सर के प्रांगण में एक ऐसे महान विभूति का जन्मदिन मनाया गया जिनका नाम धूमिल होने के कगार पर है उनका नाम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री है जो भारत के द्वितीय नहीं अद्वितीय प्रधानमंत्री थे जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था! यह एक ऐसे महान विभूति थे जिनकी छवि ईमानदार चरित्रवान और कर्तव्य निष्ठ के लिस्ट में है !
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव एवं मंच का संचालन कायस्थपरिवार के सचिव राजेश सिंन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कायस्थपरिवार के कोषाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा के द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती के साथ-साथ राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की भी जयंती मनाई गई और इन दोनों महापुरुषों की जीवनी के बारे में साइन किड्स स्कूल सोनीपट्टी एवं अन्य स्कूल के बच्चों के सामने प्रकाशित किया गया !साथ ही साथ इस जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर एवं भारत का मानचित्र की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी बच्चों को चॉकलेट, पेंटिंग पेंसिल बाक्स एवं कापी- कलम का भी वितरण किया गया !
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष श्रीवास्तव निर्देशक आर के मिशन स्कूल बलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जवाहरलाल वर्मा पुराभी लेखपाल एवं मॉडर्न हिस्ट्री की जानकार, कायस्थपरिवार के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष एसपी सिन्हा,बसंत कुमार चौबे भारत एवं सौरभ कुमार सिन्हा,दिलीप कुमार सिन्हाउर्फ गुरु लाल ,अजय लाल ,रजनीश श्रीवास्तव निदेशक गुरुकुल डांस बक्सर ,साईं किड्स स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार लाल, सुनील प्रसाद सिन्हा,सत्यम श्रीवास्तव, मदन मोहन श्रीवास्तव,शशि भूषण वर्मा अधिवक्ता आकाश राज, विकास राज, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हीरामन पासवान जी ,भाजपा के नेत्री संध्या पांडे जी , भाजपाआईटी सेल के संयोजक विकेश पांडे जी ,आयरन श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव ,शुभ आयरन, रोहित मिश्रा, आयुष, मिथुन शिंदे ,पिन्टू एवं सैकड़ो कायस्थपरिवार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे!