Sat. Apr 18th, 2026

आई ई एस एम बक्सर के चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी अपने वरिष्ठ पदाधिकारी गण के साथ ओ आई सी कर्नल डी एन सिंह से मिले और ई सी एच एस बक्सर में होनेवाली समस्याओं पर विशेष चर्चा किए जो निम्न प्रकार है :-

1- डाक्टर का आभाव :-12 नवम्बर 2025 से आज तक कोई भी डाक्टर ई सी एच एस बक्सर में नहीं है जबकि दो डाक्टर अथराइज है. लगभग 150 सैनिक जिला के हर क्षेत्र अर्थात 40 किलोमीटर की दुरी से चलकर आ रहे है और उन्हें मात्र एक दंत चिकित्सक के द्वारा देखा जा रहा है जिसको लिखित में भी शिकायत की गई है और चेयरमैन तथा जिलाध्यक्ष के द्वारा लेटर भी ओ आई सी साहब को दिया गया. रोगियों में डर भी बना हुआ है की कही हमें गलत दवाइयां न दी जाय.

2 – इम्पैनल्ड अस्पताल का रोगियों को परेशान करना :-

खास तौर पर पटना पारस अस्पताल का गलत व्यवहार से रोगी परेशान है जैसे की बहुत से दवाइयो या इंजेक्शन को लेकर बोला जाता है की इसे बाहर से खरीदना है जिससे रोगी परेशान हो जाते हैं. जब वे ओ आई सी बक्सर से बात करते हैं तो उन्हें बताया जाता है की आप ज्वाइनट डाइरेक्टर से बात कीजिए. बहुत से ऐसे सैनिक या सैनिक परिवार है जो बात करने में सक्षम नहीं है तथा उनके साथ कोई जानकार व्यक्ति भी नहीं रहता है, जिससे उन्हें दर दर भटकना पड़ता है.

3- एम्बुलेंस का उपयोग:- एम्बुलेंस की उपयोगिता पर सवाल उठाया गया की एम्बुलेंस का उपयोग कहाँ और किसके लिए किया जाता है. इसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए. जिस पर ओ आई साहब ने बताया की कार्ड डायरी में दर्ज किया किया जाता है और केवल बक्सर स्टेशन तक जाती है. सैनिकों की मांग पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया की अब रजिस्टर में भी दर्ज किया जाएगा.

4-दवाइयां वितरण में बिलम्बता :-

प्रतिदिन रोगियों की अपार भीड़ और दवा बितरण में हो रही बिलम्बता को देखते हुए ओ आई सी साहब से आग्रह किया गया की सुबह के समय में कमसे कम 3 घंटे के लिए एक और जानकर व्यक्ति को दवा बितरण में लगाया जाय जिससे दूर दराज से आए हुए सैनिकों को समय पर घर जाने को मिल जाय.जिस पर ओ आई सी साहब ने सकारात्मक जवाब दिए और 6 दिसंबर से दवा बितरण में एक और व्यक्ति को लगाने का आश्वासन दिए.

5- ई सी एच एस के कुछ कर्मचारियों का गलत व्यवहार :-

कुछ सैनिकों की तरफ से शिकायते आई थी की कुछ कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं हो रहा है जिसे ओ आई सी साहब से साझा किया गया जिस पर साकारात्मक जवाब मिला की हम इस पर गहराई से ध्यान देंगे और भविष्य में ऐसी शिकायते नहीं आएगी.

इसके साथ साथ चेयरमैन साहब और अध्यक्ष महोदय ने ओ आई सी साहब से डाक्टर को शीघ्र बहाल करने की आग्रह किए और सभी सैनिकों के तरफ से भी ई सी एच एस स्टॉफ से सही वर्ताव करने के लिए आश्वासन दिए. सब मिलाकर मीटिंग सकारात्मक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!