
विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के एनएसएस टीम लीडर सह ब्रान्ड एम्बेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बक्सर सुन्दरम कुमार ने कमरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रामजीयावन गंज केंद्र पर कोरोना का दूसरा डोज लिये। साथ ही वह बक्सर में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए जो टिका नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें समझा बुझाकर उन्हें टीका हेतु प्रेरित भी कर रहे हैं। कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी अखिलेश मंडल ने सुन्दरम कुमार के इस कार्य के लिए बधाई दिए है। उन्होंने कहा कि आप एनएसएस के उद्देश्य को पूरा कर रहे है ,इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। सुंदरम के इस प्रेरणा से कई लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं।इस अवसर पर उषा कुमारी ,अरुण कुमार ,मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।