Sun. Apr 19th, 2026

जनता एनडीए की सरकार लाने को तैयार:- अविरल चौबे
एनडीए के प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के पक्ष में युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
प्रदेश भाजपा क्रीड़ा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे ने बक्सर से एनडीए के प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के पक्ष में बाबानगर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एनडीए की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराया। सभी वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को दी।
युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने कहा कि बक्सर से एनडीए प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी की जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। जनता ने मन बना लिया है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बक्सर की जनता एनडीए प्रत्याशी चतुर्वेदी को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। यह पूर्ण विश्वास है। जनसंपर्क के दौरान जनता में खासा उत्साह एनडीए को लेकर दिख रहा है। एनडीए सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एनडीए का लक्ष्य है। बक्सर में सभी वर्गों का समर्थन एनडीए प्रत्याशी चतुर्वेदी को मिल रहा है। उनकी जीत सुनिश्चित है। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ बक्सर ग्रामीण भाजपा के उपाध्यक्ष राहुल आनंद, प्रिंस सिंह , सतेंद्र सिंह , दीपक पांडेय ,अजय पांडेय , अमरेश राय, राज ,अंशु ओझा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!