
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में QUESS CORP LIMITED, AARYAN FACILITIES, SMART POINT STORE, SWADESHI AMAR PHARMA, SURESH INDUSTRIES एवं TATA AIA के द्वारा बक्सर जिलें के 18-40 वर्ष के न्यूनतम आँठवी पास युवकों के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कम्पनी विभिन्न पदों हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी। कम्पनियों द्वारा कुल 550 रिक्ति दर्शायी गयी है। कार्य स्थल बिहार एवं बिहार के बाहर राज्य है। वेतन 10000.00 से 25000.00 महीना है। जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे बायो डाटा के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। आवेदकों का कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निबंधन किया जायेगा।