Tue. Aug 11th, 2026
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई परिसर चरित्रवन बक्सर में दिनांक 9 दिसंबर 2022 को 10:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराहन तक एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।*
इसमें लगभग 26 से अधिक निजी नियोजको के भाग लेने की संभावना है। अब तक प्राप्त रिक्त की अधिसूचना के अनुसार jai kishan agro, bharti Axa life insurance, Accurate one employment services pvt. Ltd (AOESPL), V5 global service pvt. Ltd, sriram enterprises ayanat chunilal mega Mart pvt. Ltd, smriti college of technology & management, sis security and intelligence service (India) Ltd, walkaroo international pvt. Ltd, complete resource pvt. Ltd, skillzdesk l&t construction skill training centre, rajray securex pvt. Ltd, rajray securex pvt. Ltd, quess crop limited silicon learning private limited, swadeshi amar Pharma, nava Bharath fertilizer Ltd., Shiva Shakti agritech limited, utkarsh small finance Bank, welspun India limited, SEDAC india pvt. Ltd., Yashbiz marketing private Ltd., NHSE, team lease services limited, EFOS इत्यादि कंपनियों के द्वारा 2,000 से अधिक पदों के लिए नियुक्ति किया जाएगा। यह मेला पिछले 2 वर्षों से करुणा के कारण नहीं लगाया जा सका था। पूरी प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क है।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। मेले में RSETI, जिला उद्योग केंद्र डीआरसीसी श्रम विभाग अप्रेंटिसशिप इत्यादि से संबंधित स्टॉल लगाकर युवाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी।
*नियोजन मेला की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि मेले में आने वाले अभ्यर्थियों का निबंधन (www.ncs.gov.in) पोर्टल पर किया जाएगा जो भी इच्छुक व्यक्ति मेले में भाग लेना चाहते हैं। सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!