Sat. Apr 18th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सरविधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रत्येक प्रखंडों, चौक चौराहों, सभी छठ घाटो पर कर रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज स्थानीय कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित विधिक सेवा सदन में धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा कार्यालय में कार्यरत पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान माननीय द्वारा कहा गया की इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम को हम अपने पैनल अधिवक्ता एवं विधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से अपने जिले के प्रत्येक घरों में जाएंगे और उनसे एक दिया विधिक सेवा के नाम जलाने के लिए आग्रह करेंगे। कार्यक्रम में आगे उन्होंने बताया कि इस दौरान हम सब राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा का उद्देश्य, बिहार राज्य पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा, केंद्र सरकार, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बताएंगे। मौके पर पैनल अधिवक्ता आरती राय, कंचन कुमारी, कुमारी अरुणिमा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विद्यासागर तिवारी, वही पारा विधिक स्वयंसेवक अविनाश, हरे राम, मदन प्रजापति, गजेंद्र नाथ दुबे, कविन्द्र नाथ पाठक, अनिल कुमार पांडे, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!