

बिहार राज विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में देव दीपावली के शुभ अवसर पर रामरेखा घाट पर 11, 111 ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीया जलाए गए। मौके पर माननीय सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा कहा गया कि बक्सर जिले को मिनी काशी के नाम से जाना जाता है।महर्षि विश्वामित्र की इस नगरी में हम लोगों को देव दीपावली मनाने का अवसर मिला है। अतः बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार हम सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकर्ता पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक इस मौके पर एक-एक दिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर की तरफ से इस मिनी काशी देवनगरी बक्सर में जलाएं। मौके पर कार्यालय कर्मी दीपेश कुमार सुधीर कुमार, सुमित कुमार , अकबर अली, पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र, आनंद रंजना , कंचन कुमारी, राजेश कुमार, विधिक स्वयंसेवक कविंद्र नाथ पाठक, प्रेम प्रकाश पाठक, मदन प्रजापति, हरेराम, अविनाश आदि मौजूद रहे।