Sun. Nov 1st, 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फेफना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

उत्तरप्रदेश के लिए योगी ही है उपयोगी : अश्विनी चौबे

प्रचंड बहुमत के साथ उत्तरप्रदेश में भाजपा की बनेगी सरकार

जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने को की अपील

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को मंगलवार को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए योगी जी ही उपयोगी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित की है। इस कड़ी को लगातार आगे बढ़ाना है।
यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है। और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है। इससे तय हो गया कि योगी जी की सरकार आ रही है। हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा हुआ है। हर जाति के लोग, हर वर्ग के लोग, हर धर्म के लोग, गांव के लोग-शहर के लोग एकजुट होकर अपने यूपी के तेज विकास के लिए बीजेपी को ला रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल मे उत्तरप्रदेश की सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से घर-घर अनाज पहुंचा। योगी जी की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखने का काम किया है। सभी के सम्मान के लिए वह लगातार कार्य करते रहे हैं। कानून का राज है। गुंडों को उत्तर प्रदेश छोड़कर भागना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में होली 10 मार्च को ही शुरू हो जाएगी। पहले की सरकारों ने यूपी को दिन रात लूटा। अब 100 रुपये दिल्ली से चलता है तो 100 रुपये ही गाँव तक पहुँचता है। आपने देखा योगी जी के नेतृत्व में गुंडे माफियाओं को बिल में भी छुपने की जगह नहीं मिली उन्हें किए की सजा दी गई। सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों को भूखे रहने पर मजबूर कर दिया था। 2017 से पहले जब इन घोर परिवारवादी की सरकारें थीं, तब आए दिन यूपी से राशन घोटाले की खबरें आती थीं। इन लोगों ने लाखों फर्जी राशन कार्ड बनाए। आज घर घर मुफ्त अन्न पहुँच रहा है। यूपी के करोड़ों नागरिकों को मुफ्त राशन का डबल लाभ मिल रहा है। डबल इंजन सरकार ने फर्जी राशन काडों के इस खेल को बंद कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!