Sun. Nov 1st, 2026

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 मार्च 2022 के परिपेक्षय में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ विधिक सेवा सदन भवन में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में उन्होंने जिले में कार्यरत सभी बैंकों से प्राप्त नोटिस जो बैंक द्वारा पक्षकारों तक नहीं पहुंचाया जा सका है उन्होंने थानाध्यक्ष महोदय को दिया। साथ ही न्यायालय से प्राप्त नोटीस को भी दिया । इसके पश्चात उन्होंने सभी थाना अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्व की भांति ही सफल बनाने में सहयोग करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पक्षकारों को लोक अदालत में आकर अपना वाद सुलह समझौते से निपटारे के लिए प्रेरित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!