Thu. Oct 29th, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मो० आफाक आलम, माननीय मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला के द्वारा मुख्य समारोह ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।*

एमपी हाई स्कूल बक्सर के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई।

माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में जिले भर में सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जिलेवासियों को अवगत कराया।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

जिले में विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न महादलित टोलों में बुजुर्गों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

जिले भर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य दर्शकगण एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!