आज गंगा घाटों का निरीक्षण चैती छठ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा किया गया जिसमें आगामी होने वाले छठ को लेकर घाटों का निरीक्षण कर खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उसे प्रतिबंधित करने हेतु नगर परिषद को निर्देश दिया गया साथ ही रामरेखा घाट ,गायत्री घाट सतीघाट, गोलाघाट,सिद्धनाथ घाट पुलियाघाट, अहिरौली घाट की सफाई एवं बैरिकेटिंग एवं लाइट की बेहतर व्यवस्था को करने हेतु निर्देशित किया गया एवं घाटों की साफ सफाई पहले से करने हेतु भी नगर परिषद को निर्देश दिया गया आने जाने वाले घाट के रास्तों को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने हेतु भी आदेशित किया गया निरक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर गौरव पांडे जी चेयरमैन प्रतिनिधि नियम तुला फरीदी रेडक्रास सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी नगर परिषद पदाधिकारी एवं स्वच्छता सिटी मैनेजर एवं सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे