Thu. Apr 23rd, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला कार्यालय अहिरौली में भाजपा जिला बक्सर की तरफ से जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदारनाथ तिवारी, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह , और सच्चिदानंद भगत ने भाग लिया ।होली मिलन समारोह में सभी कासकताओं ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर अभिवादन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज के होली मिलन समारोह में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। वे भी अपने महिला साथियों के साथ रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे का अभिवादन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर ढोलक और झाल के ताल पर होली गीत गाया ।होली गीत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम रविदास, रानी चौबे ,इंदु देवी, सुधा गुप्ता, रेखा देवी, ओम ज्योति भगत, प्रतिभा सिंह, पिंकी पाठक, दुर्गावती चतुर्वेदी, संध्या पांडेय, कंचन देवी, कंचन जायसवाल, सविता देवी, प्रिया पाठक, पुष्पांजलि देवी, उषा दुबे, ने भाग लेते हुए फाग गीत गा कर आनन्द उठाया। होली मिलन समारोह के अंतर्गत दुगोला फाग किर्तन का आयोजन किया गया जिसमें ढकाईच एवं मंझरिया गांव के नौजवान और बुजुर्ग अविभावकों ने पारम्परिक फाग गीत गा कर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि आज का होली मिलन समारोह के जोश एवं उत्साह से पता चलता है कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा। कार्यकर्ताओं द्वारा इस रंगोत्सव के बाद 2025 के विधानसभा चुनाव होने के बाद विजयोत्सव के रूप में मनाने का प्रण किया। कार्यकर्ताओं ने बक्सर की चारों सीटों को रंगो से सराबोर कर भारतीय जनता पार्टी के झोली में देने का संकल्प किया। आयोजन में मुख्य रूप से निर्भय राय ,अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, संत सिंह, राजू कुशवाहा, उदय गुप्ता ,सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, धनजी पांडेय, विवेक चौधरी, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह, दीपक पांडेय, नवीन राय, सुनील सिंह, सुनील कुमार ,विनोद चौबे, सत्येंद्र कुंवर, राम विनोद राय ,पंकज राम, राजेंद्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह ,अमित पांडे, सत्येंद्र सिंह, अशोक तिवारी ,राजाराम पांडे, लक्ष्मण शर्मा, ललन राय,भुटेली तिवारी , सुखदेव राय,मिठाई सिंह, पुनीत सिंह, राजेश सिंहा, सुशील राय, विजय मिश्रा तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!