
माननीय ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर, श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी की अपील, पर कार्यालय में कार्यरत 100 पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं 75 पैनल अधिवक्ताओं ने कराया वैक्सीनेशन।
विदित हो कि पिछले माह मार्च 2021 में 100 पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं पैनल अधिवक्ताओं का चयन 50 बक्सर जिले के लिए एवं 25 अनुमंडल डुमराव के लिए किया गया था । प्राधिकार के सचिव को यह सूचना मिली कि नए चयनित पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं पैनल अधिवक्ताओं को कोरोना वैक्सीन का टिका लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, से संपर्क स्थापित कर अपने कार्यरत सभी सदस्यों , को एव व्यवहार न्यायालय , बक्सर के सभी न्यायिक कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का वैक्सीनेशन करवाया । इसके लिए सर्वप्रथम उन्होंने प्रत्येक दिन सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया। तत्पश्चात दिए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर ही वैक्सीनेशन हेतु उनकी बुकिंग भी करवाई एवं लोगों से अपील कि वे सभी लोग वैक्सीनेशन करवाएं । साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन से संबंधित हर प्रकार के समस्याओं का समाधान करवाया।