Wed. Oct 28th, 2026

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, पटना द्वारा मॉरीसस देश में नौकरी की सूचना दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के कम्प्यूटरीकृत सिलाई मशीन पर काम करने एवं कूक पद पर बहाली को लेकर अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जा रहा है।*

*जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों पदो के लिए आवेदक जिला नियोजनालय में 23 जून तक आवेदन कर सकते है। कम्पनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 16500+2000 (ALLOWANCE)=18500.00 मॉरीसस रूपया (35000 भारतीय रूपया) तक मासिक भुगतान किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी की ओर से वीजा, वर्क परमिट, आवास, भोजन, बिजली, पानी आदि मुहैया करायी जायेगी।*

*आवेदक को व्यवहारिक अँग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पासपोर्ट का होना आवश्यक है। कूक पद पर आवेदक की उम्र सीमा कम से कम 25 वर्ष होना जरूरी है। वही कम्प्यूटरीकृत सिलाई मशीन को चलाने के लिए आवेदक को स्वींग मशीन को चलाने एवं हाथ से सिलाई से लेकर रख-रखाव तक का ज्ञान आवश्यक है। राज्य के किसी भी जिला नियोजनालय में निबंधित उम्मीदवार अपना पासपोर्ट, पैन कार्ड, निबंधन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, बायोडाटा एवं सभी मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जिला नियोजनालय बक्सर में कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!