*बक्सर के लाल ने किया कमाल ।*
*चार्टर एकाउंटेंट की परीक्षा में पहली बार में ही सफलता का परचम लहरा बक्सर का नाम रौशन किया।*
बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि बक्सर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित , शाखा के मुख्य शिक्षक ,गण शिक्षक और होनहार कार्यकर्ता सहित नगर के विभिन्न दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए पढ़ाई में भी समय का नियोजन करते हुए कड़ी मेहनत कर आज बक्सर के लाल किशन कुमार केशरी चार्टर एकाउंटेंट की पढ़ाई कलकता में रह कर पूरा किए और आज उनके पहली ही बार में परिणाम जानकर बक्सर के संघ परिवार सहित उनके घर के सभी सदस्यों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई ।
सभी खुले कंठ से किशन के मेहनत की चर्चा कर रहे है। उनकी माता रीता देवी व पिता तारकेश्वर प्रसाद केशरी मेन रोड निवासी अपने पुत्र की सफलता पर बहुत बहुत बधाई दिया । बधाई देने वालों में उनके भाई शुभम केशरी ने भी अपने छोटे भाई को बधाई देते हुए उनके कड़ी मेहनत की चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने काम के प्रति बचपन से ही सजग रह रहा था , संघ के तरफ़ से विभाग कार्यवाह विमल कुमार सिंह, जिला कार्यवाह चंदन प्रकाश , नगर के श्रम साधक कार्य प्रमुख गौरव कुमार , सोनू वर्मा , राहुल कुमार , अविनाश कुमार , रजनीकांत ,अभिजीत ठाकुर ,दुर्गा तिवारी , अभाविप के जिला संयोजक अविनाश पांडे , राजेश सिन्हा समेत सभी संघ विचार परिवार के लोगों ने बधाई दिया।