

सुलभ और सस्ता न्याय से वंचित हो रहे हैं लोग :-
जिले के सुदूर देहात एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक विधिक सेवा और सहायता की विस्तृत जानकारी पहुंचाने के लिए नालसा की ओर से चलाए जा रहे, पैनइंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अभियान के अंतर्गत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के न्याय दूत जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचे । सभी पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक सेवकों के माध्यम से चलाया जा रहा है । इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिले के ग्रामीण इलाकों में वैसे लोगों को चिन्हित कर न्याय दिलाने का है, जो अभी तक समाज की मुख्यधारा से नहीं जुड़े हैं। इन्हीं लोगों के बीच में जिला कार्यालय द्वारा दो मोबाइल वैन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र विधिक स्वयंसेवक आश नारायण मिश्रा, सुंदरम कुमार एवं प्रिय रंजन पांडे द्वारा जिले के ग्रामीण इलाकों में जा जाकर माइक से इसका प्रचार कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में जो लोग वर्षो से न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं वैसे लोग को बेहिचक विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय जाना चाहिए। जहां उन्हें सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा। लोगों तक विधिक सेवा और सहायता की जानकारी पहुंचाने के लिए नालसा की ओर से देशव्यापी जागरूकता अभियान विगत 02 अक्टूबर से चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए पैनल अधिवक्ता कंचन कुमारी राजपुर प्रखंड के उमरपुर पंचायत, बाड़ू पूर, हेतुवा पंचायत में, चंद्रकला वर्मा बक्सर प्रखंड के वार्ड नंबर 26, 27 और 28 में, अनीषा भारती द्वारा डुमराव प्रखंड के ढाकाइच पंचायत के लिए बड़ागांव में, मनन कुमार द्वारा राजपुर प्रखंड के सिकठी पंचायत में, शंकर दयाल वर्मा द्वारा बक्सर नगर क्षेत्र बक्सर के वार्ड नंबर 16, 17 में, शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा सारंगपुर, औऱ बोकशा पंचायत में, ज्योति कुमार द्वारा नावनागर नगर प्रखंड में, कमला शंकर तिवारी, कृष्णकांत कुमार एवं प्रभाकर मिश्र द्वारा सीमरी प्रखंड के गांव में, भोला कुमार द्वारा बरहमपुर प्रखंड के गांव में, आश लाल कुमार द्वारा नया भोजपुर वार्ड नंबर 26, 28 में, राजेश कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के बाबु गंज इंग्लिश पंचायत में, अधिवक्ता दीपिका केशरी और गायत्री कुमारी वर्मा द्वारा बगेन गोला थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में, वसीम खान और अधिवक्ता मो शमशाद खान द्वारा महदह पंचायत एवं सोहनीपट्टी पंचायत में, गजेंद्र नाथ दुबे द्वारा सोनबरसा पंचायत के छोटकी कोठिया, बरकी कोठिया गांव में जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।साथ
कार्यालय निरंतर कार्य कर रहा है जागरूकता अभियान के लिए
जिला विधिक सेवा प्राधिकार का कार्यालय विगत 2 अक्टूबर से एक भी दिन बंद नहीं हुआ है । कारण है नालसा द्वारा चलाई जा रही योजना से लोगो को लाभान्वित करने हेतु हर संभव प्रयास करना। इसी क्रम में अनीसा भारती द्वारा एक मध्यस्था का मामला कार्यालय में लाया गया। राकेश नट एवं उसकी पत्नी लड्डू देवी विगत 40 वर्षों से डुमराँव प्रखण्ड के छतनवार पंचायत के कृष्णा ब्रह्म में सरकारी जमीन पर अपना आशियाना बना कर रहते थे। उनके घर के बगल में रहने वाले डुमराव प्रखंड के ही छत्रिय राय एवं उनके सुपुत्रो द्वारा उस सरकारी जमीन को खाली करने के लिए इन्हें कहा गया और उनके साथ मारपीट की गई। तब जाकर राकेश नट पारा विधिक स्वयंसेवक अनीषा भारती से मिले। मिलने पर अनिशा भारती द्वारा इन्हें विधिक सेवा सदन में जाने को कहा गया । राकेश नट एवं उसका परिवार 5 नवंबर 2011 को प्रातः 9:00 बजे ही कार्यालय भवन पहुंच गए (दीपावली के अगले दिन)। मामला, माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धर्मेंद्र कुमार तिवारी के संज्ञान में आया। उनके द्वारा तुरंत दोनों पक्षों को बुलवाया गया । बुलवाने के बाद उन दोनों को समझा-बुझाकर, उनके बीच मध्यस्था करवा कर, राजी खुशी से हंसी खुशी उन्हें उनके घर भेज दिया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता रीमा कुमारी, कार्यालय कर्मी, सुधीर, दीपेश, सुमित, संजीव, सुनील, मनोज आदि मौजूद रहें।