
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 135 में जयंती दिनांक 5 सितंबर 2023 को [शिक्षक दिवस] जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय महावीर स्थान बक्सर में मनाई जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता प्रबुद्ध , वरिष्ठ जन, एवं समाजसेवी की उपस्थिति में मनाई गई
बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति बने डॉक्टर राधाकृष्णन जी तमिलनाडु के ग्राम तिरुत्तनी में साधारण परिवार में जन्म लेकर देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुए थे वह अच्छे शिक्षक दर्शन शास्त्री और लेखक के रूप में विख्यात थे डॉ पांडे ने आगे कहा कि वह भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात विद्वान शिक्षा के गुना से परिपूर्ण होने की वजह से उनको भारत रत्न से सुशोभित किया गया था ll
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पहले चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण करने वालों में महिमा शंकर उपाध्याय त्रियोगी मिश्रा संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे अजय यादव गुप्तेश्वर चौबे राजा सिंह गोरखनाथ सिंह मोहन जी दुबे बब्बन तुरहा संजय तुरहा सहित लोगों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए अधूरे कार्यों को पूरा कर हम सब देश को आगे की पंक्ति में ले जाने का काम करेंगे एवं अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हैं