Wed. Oct 28th, 2026

*विश्वामित्र सेना द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, राजकुमार चौबे बोले – तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है।*

बक्सर। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे के आह्वान पर आज अहिरौली कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज के बीच संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, संगठन के कार्यकर्ता और युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर हिस्सा लिया। पूरे नगर में माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा — तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसे सम्मानित रखना है और आने वाली पीढ़ियों में देश के प्रति प्रेम और एकता की भावना जागृत करनी है।

विश्वामित्र सेना ने इस यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की याद दिलाई और देश के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!