Tue. Apr 21st, 2026

विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई द्वारा हिंदू हित चिंतक अभियान का उद्घाटन जिले के राजपुर प्रखंड के देवढ़ीया पंचायत के जमौली में किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन अवधेश कुमार पांडे ने किया। उन्होंने मन मस्त फकीरी धारी है बस एक ही धुन जय जय भारत जय जय भारत गीत के साथ उद्बोधन का शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि जिले के हर हिंदू को हित चिंतक बना देना है। जिले में एक भी हिंदू हित चिंतक अभियान से वंचित न रह पाएं । जिले में 840 ग्राम है , तथा 142 पंचायत हैं। इन 840 ग्रामों में हर घर संपर्क कर हर हिंदू तक पहुचना है जिससे एक भी हिंदू तथा हिंदू परिवार छूट न पाएं । जब जिले तथा देश के हिंदू सशक्त होंगे तो हमारा भारत सशक्त होगा समृद्ध होगा और विश्व गुरु के परम वैभव का पद प्राप्त करेगा। आज पूरा विश्व भारत को एक टक टक की निगाह से देख रहा है , चाहे आपदा काल के कोरोनावायरस काल में वैक्सीन की जरूरत हो विश्व के अनेक देश भारत की वैक्सीन पर विश्वास किया और अपने यहां मंगा कर लोगों को भारत की वैक्सीन जनता को समर्पित की। इसी तरह अन्य सारी योजनाओं में विश्व के सारे देश भारत को एक टक टकी की निगाह से देख रहे हैं। इस अवसर पर देवढ़ीया पंचायत के प्रमोद कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह मुन्ना यादव राहुल कुमार शर्मा धीरज कुमार कृष्णकांत ठाकुर संतोष कुमार पांडे पंकज कुमार शर्मा अमित कुमार पांडे तथा विहिप जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!